जज्बे को सलाम! हवा में लहराई बाइक और फिर दिखाया टशन, सात समंदर पार से आकर इस बच्चे ने खतरनाक स्टंट से मचाया धमाल

नईदिल्ली, २९ जनवरी 13 साल की उम्र में बच्चों को शैतानी, पढ़ाई-लिखाई या खेलकूद करते हुए देखा जाता है। इस उम्र में बच्चों को साइकिल देने में भी मां-बाप एक पल को हिचकिचाते हुए नजर आते हैं तो वहीं, कुछ ऐसे लोग भी है जो अपने बच्चों को बचपन से ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें पूरा सपोर्ट करते है।ये बदलती सोच का एक सीधा-साधा उदाहरण भी है। जहां पहले पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराबज् की सोच को ज्यादातर भारतीय परिवारों ने बहुत संजीदगी से लिया। तो वहीं, अब इस कहावत को पूरी तरह से गलत साबित करने का एक भी मौका नौजवान नहीं छोड़ते हैं। ऐसा हाल ही में पुणे में खेले गए इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग में देखने को मिला, जिसमें बाइक रेसर्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। लीग के पहले राउंड में 13 साल के बच्चे ने बाइक रेसिंग में खतरनाक स्टंट कर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया।इस बच्चे का नाम है ब्रायन , जो थाईलैंड से भारत इस लीग में हिस्सा लेने अपने पिता के साथ पहुंचा। अपने बेटे को इस लीग में धमाल मचाता देख गर्व से पिता का सीना चौड़ा हो गया था और भला हो भी क्यों ना, ब्रायन ने जो कमाल दिखाया उसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गजों के भी होश उड़ गए।पुणे के स्पोर्टकॉप्लेक्स में हाऊस फुल स्टेडियम में जब मैदान पर दर्शकों के सामने से ये नन्हा बच्चा अपनी बाइक लेकर गुजर रहा था तो फैंस उन्हें काफी सपोर्ट और उनका नाम लेकर उन्हें चीयर कर रहे थे। दर्शकों के मन में ब्रायन को लेकर डर भी था कि इतनी-सी उम्र में ऐसा स्टंट कर वह कहीं गिर ना जाए, लेकिन ब्रायन ने कमाल कर ये साबित कर दिया कि वह आने वाले कुछ सालों में मोटर बाइक रेसिंग के सुपरस्टार बन जाएंगे। ब्रायन के पिता ने बाइक रेसिंग से एक दिन पूर्व ये बताया था कि उन्हें और ब्रायन को भारत का वीजा मिलने में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद ब्रायन ने अपना हुनर हर किसी को दिखा ही दिया। ब्रायन से जब ये सवाल किया गया कि वह कितने सालों से बाइक रेसिंग के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि अभी वह 13 साल के हैं, लेकिन 8 साल की उम्र से ही उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। अब 5 सालों की मेहनत के बाद वह इतने कॉन्फिडेंट हो गए हैं कि उनके लिए अब ट्रैक पर छलांग लगाकर बाइक चलाना बाएं हाथ का खेल हो गया है।ब्रायन ने बाइक रेसिंग में खतरनाक स्टंट दिखाकर अपना टैलेंट दिखाया, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह अपने इस शौक के चक्कर में पढ़ाई पर कितना और कैसे फोकस कर पाते है तो उन्होंने जागरण न्यू मीडिया से बातचीत करते हुए सवाल का जवाब दिया। ब्रायन ने चेहरे पर मुस्कान लिए कोई रिएक्शन नहीं दिया। उनके कहने का मतलब कहीं-न-कहीं ये था कि वह अपनी पढ़ाई से ज्यादा इस पर फोकस देते हैं, जो कि उनका पेशन हैं। ब्रायन ने ये कहा कि उन्हें स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ती है ताकि वह ये लीग खेल सके और अपने हुनर को पूरी दुनिया के साथ पेश कर सके।पुणे में हुए पहले राउंड के बाद ब्रायन से जब उनके अनुभव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है और मैंने अपना बेस्ट दिया। जिस तरह से लोग मुझे सपोर्ट कर रहे थे उसे देखकर मेरा हौसला भी बढ़ रहा था। मैं सभी दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।

RO No. 13467/11