बच्चों ने सीखा योग से निरोग होने का हुनर

जांजगीर-चांपा। पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा के राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अनुराग की पहल से ग्राम के योग गुरू धनेन्द्र कश्यप ने शनिवार को हायर सेकंडरी के बच्चों को परीक्षा में मानसिक सफलता के लिए योग के अनेक आसनो का अभ्यास कराया। इन आसनो में सूर्य नमस्कार, मंडूक आसन, तड़ासन, वृक्षासन, जैसे अनेक आसन व प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम विलोम, भखिका, भ्रामरी जैसे आसन बच्चों को सिखाये गए। धनेन्द्र ने इन सभी आसनो को करने के लाभ व तरीको का सुंदर वर्णन किया। विद्यालय के राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अनुराग ने विद्यार्थी जीवन में अध्ययन के समय आसनो के लाभ का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया की कैसे शांत होकर अध्ययन करने व तनाव को दूर करते हुए जब अध्ययन किया जाए तो इससे सफलता आसानी से प्राप्त होती है।

RO No. 13467/11