
चांपा। ग्राम कुरदा में शासकीय हाई स्कूल के आगे से हसदेव नदी के कुदरी बैराज तक निर्माणाधीन डब्ल्यूबीएम सड़क ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते 20 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। यह सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराएं जाने की वर्षों से बाट जोह रही हैं। उल्लेखनीय हैं कि इस सड़क का निर्माण शासन के प्रधान मंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत आज से लगभग 15-20 वर्ष पूर्व कुछ ही दुरी तक ग्राम पंचायत द्वारा आधा अधूरा कराया गया है। जबकि इसे हाई स्कूल के आगे से नदी किनारे कुदरी बैराज तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराएं जाना था। लेकिन ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास कार्यों के प्रति ध्यान नहीं दिए जाने के कारण सड़क निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है एवं गांव की बुनियादी विकास कार्य पूर्ण रुप से ठप है। सड़क निर्माण का कार्य आधा अधूरा होने से इस मार्ग से आने जाने वाले आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगों को दूर दराज के विभिन्न क्षेत्रों गांवों कस्बों और शहरों को आने जाने में नजदीक एवं सहूलियत मिलेगी और लोगों की कीमती समय की बचत होगी। इस मार्ग से पहारिया पंतोरा तथा बलौदा बिलासपुर एवं उच्चभिठ्ठी सिवनी बालपुर उमरेली तथा फरसवानी, कोथारी कोरबा आदि चारो दिशाओं की ओर शार्ट कट आने जाने वालों की आवागमन निरंतर बनी रहती है। लेकिन सड़क का निर्माण कार्य आधा अधूरा होने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र का विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग में अधूरा सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण होने से जहां लोगों को आवागमन करने के लिए काफी सुविधाएं होगी तो वहीं दूसरी ओ ट्रैफिक की समस्याओं से भी लोग को राहत मिलेगी।






















