दिग्विजय सिंह को अपनी जीभ पर कंट्रोल करना चाहिए- पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने साधा निशाना

नईदिल्ली, 0७ फरवरी । अनूपपुर। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को अमरकंटक पहुंचीं। उन्होंने काशी और श्रीमहाकाल महालोक की तर्ज पर अमरकंटक के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने की जरूरत बताई। उमा भारती ने कहा कि दिग्विजय सिंह का दुश्मन कोई और नहीं उनकी जीभ है। उन्हें इस पर कंट्रोल करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खत्म करने का काम राहुल गांधी कर देते हैं, और रही सही कसर दिग्विजय सिंह कर देते हैं। दोनों मिलकर पार्टी को खत्म कर रहे हैं। उमा ने कहा कि अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से भारत माता के माथे पर मुकुट जड़ा गया है। इससे भारत का गौरव बढ़ा है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि राम मुसलमान और ईसाइयों के भी पूर्वज हैं। राम जिस युग में आए हैं, उसके बाद ही अन्य धर्मों का उदय हुआ है। इसलिए राम पूरे भूमंडल के पूर्वज हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जोडऩा क्या चाहते हैं। अगर जोडऩा ही है तो पाकिस्तान के कब्जे में हमारा जो कश्मीर टूटा है, वहां जाएं।

RO No. 13467/11