नागिन झोरखी में चला दीपका मंडल का जनसंपर्क अभियान, दी गई योजनाओं की जानकारी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी दीपिका मंडल द्वारा मंडल के अंतर्गत दीपका नागिन झोरखी वार्ड 1 में गांव चलो घर चलो अभियान के तहत सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस अवसर पर घर-घर जाकर हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही यह बताया गया की डबल इंजन की सरकार देश में चल रही है और अब छत्तीसगढ़ में भी विष्णु देव के नेतृत्व में अनेक लोक कल्याण की योजनाएं बन रही हैं इन सभी योजनाओं का आम जनमानस को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत आज उन्हें जानकारी दी गई और बताया गया कि उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना महतारी बंधन योजना जैसी अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं चल रही है देश में इन सभी योजनाओं से आम जनमानस को भरपूर लाभ मिल रहा है जनमानस से आह्वान किया गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार 400 पार के भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है आज के इस गांव चलो घर चलो अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा, पार्षद श्रीमति संगीता साहू भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह, महामंत्री राजू प्रजापति,मंडल उपाध्यक्ष धर्म तिवारी ,मंत्री राजेंद्र साहू ,मीना सिन्हा ,मधु राठौर,, नवीन साहू, खालिद खान, दीपक दुबे , नौशाद खान ,हितेश यादव ,संदीप पाल एवं भारतीय जनता पार्टी दीपका के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11