
कोरबा । इस वर्ष बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन रेवति नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग सहित कई दुर्लभ योग के विशेष संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन शुभ कार्य प्रारंभ करने से सफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही लंबे समय तक इसका लाभ मिलता है।माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना का विधान है। मान्यता है कि बसंत पंचमी की तिथि पर मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, वीणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुईं थी। इसलिए यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार बसंत पंचमी पर इस बार रेवति नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के अलावा कई दुर्लभ योग के संयोग बन रहे हैं। विद्यार्थी, कला, संगीत, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए यह दिन बहुत खास है।





















