आज दिल्ली कूच की फिर कोशिश करेंगे किसान, हरियाणा के 15 जिलों में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा भी बंद

नईदिल्ली, १४ फरवरी ।
न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की जवानों के साथ झड़प भी हुई। जिसमें कई घायल भी हुए। सडक़ों पर प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के चलते आम लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों के आंदोलन की वजह से आज सीमाओं पर अच्छा-खासा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमाओं पर बैरिकेडिंग की गई। लेकिन किसानों ने उन्हें भी तहस-नहस कर दिया। पुलिस और किसानों के बीच हुई इस झड़प में कई घायल हुए। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं किसानों ने भी राजधानी दिल्ली की ओर मार्च जारी रखने की घोषणा की है। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा जांच की और इसके पुख्ता इंतजाम किए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज किसान आंदोलन को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार पहले दिन से किसान कल्याण हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। पिछले 10 वर्षों में किसान कल्याण हेतु कई योजनाएं लाई गईं जिन्होंने धरातल पर देश के करोड़ों किसानों को लाभ पहुंचाया। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के कारण भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। आंदोलन के कारण ट्रैफिक रेंगता हुआ दिखा। राजपुरा के सिविल अस्पताल में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पहुंचे। उन्होंने घायल किसानों से हाल चाल जाना। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार पर बरसते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे किसान भाइयों का शंभू बॉर्डर पर खून बहाया गया किसी के सिर फाड़े गए तो किसी की टांग।
इतना तो पाकिस्तान बॉर्डर पर भी यह हाल नहीं होता, जितना अपने देश मे किसानो के साथ हो रहा। किसान नेता तेजवीर ने कहा कि एक्सपॉयरी आंसू बम चलाए गए हैं। पंजाब सरकार को भी देखेंगे कि उनकी सीमा में हमारे ऊपर जो गोली चली है, आंसू गैस चली है क्या हरियाणा सरकार पर केस दर्ज करेंगे। मोदी जी को हमे समझने में बहुत ज्यादा भूल हुई है। सरकार ने इंटरनेशनल बॉर्डर बना दिया है। हरियाणा के सात जिलों में 15 तारीख रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया है। ये फैसला किसानों के आंदोलन की उग्रता कम करने के लिए लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदर्शनकारियों ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोडऩे का प्रयास किया है। स्थिति को काबू में करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

RO No. 13467/11