
जांजगीर । जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 12.02.2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें थाना *पामगढ़ क्षेत्र में* आरोपी कौशल केवट निवासी भैंसो के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब थाना *शिवरीनारायण क्षेत्र में* आरोपी सुनील कुमार नोनिया निवासी इंदरा नगर खरौद के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब *थाना बलौदा क्षेत्र में* आरोपी नरायण यादव निवासी कटरा के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी विष्णु धनुहार निवासी कटरा के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब थाना *चाम्पा क्षेत्र में* आरोपी संत कुमार भारद्वाज के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जुमला शराब किमती 67,00/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मनीष परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, उपनिरी, मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रही।



















