
नईदिल्ली, १८ फरवरी । बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ढ्ढहृष्ठढ्ढ गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। पीएम मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया। अमित शाह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि 75 सालों में देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल पीएम मोदी के 10 वर्षों में हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने कहा, इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका पीएम मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि पीएम मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। शाह ने कहा- मैं आज आप सबके माध्यम से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हृष्ठ्र का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं एनडीए गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। उन्हेंने कहा- 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया और इसके परिणामस्वरूप, राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चला और सिर्फ 4 वर्षों में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माला पहनाकर अभिनंदन किया।

















