
जांजगीर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े रेलवे स्टेशनों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने की शुरुआत की थी। कई रेलवे स्टेशनों में इसकी शुरुआत हो चुकी लेकिन जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन के इस केंद्र में अब तक ताला नहीं खुल पाया है। इसके चलते केंद्र सरकार की योजना फलीभूत होते नजर नहीं आ रही है। कांग्रेसियों ने इसे केवल जुमले बाजी करार दिया है। रेलवे स्टेशन जांजगीर नैला में यात्रियों व आम लोगों की सुविधा के लिए दो माह पहले प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने की शुरुआत हुई थी, लेकिन यह केंद्र आज तक मूर्त रूप नहीं ले पाई। स्टेशन के सामने भवन बनकर तैयार है लेकिन यहां अब तक लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह दवा दुकान आज तक नहीं खुली है।
केवल कागजों में ही ऐसे चल रही है। उनका मानना है कि यदि सरकार। ने यात्रियों के लिए यह सुविधा देने जा रही है तो इस जनऔषधि केंद्र का ताला क्यों नहीं खुल रहा है। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा पप्पू महराज ने कहा कि भाजपा सरकार की यही देन है। लोगों को अपने झांसा में लेने के लिए जनऔषधि केंद्र तो खोल दिया, लेकिन यहां का ताला अब तक नहीं खुला है। इसलिए जरूरी माना जा रहा यह केंद्र जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में आए दिन दुर्घटनाएं होती है।
किसी तरह का मेडिकल स्टोर भी नहीं है। ताकि लोग थोड़ी राहत के लिए दर्दनिवारक दवा खरीद सकें, लेकिन यह दवा खाना केवल शोपीस बनकर रह गई है। स्टेशन के आसपास यदि किसी तरह की दुर्घटना होती है या फिर कोई बीमार पड़ता है तो उसे सीधे शहर से 5 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है।





















