सक्ती में महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा का हुआ आगाज

श्रद्धा, सुमन एवं अन्य कलाकारों ने बांधा शमां
सक्ती। जब से कराओके क्लब सक्ती का गठन हुआ है तब से लेकर आज तक पिछले 5 वर्षों में कराओके क्लब ने संगीत के क्षेत्र में जहां लाजवाब प्रदर्शन करते हुए एक अलग पहचान बनाई है। वही कराओके क्लब ने अपने प्रयास से महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा का शुभारंभ किया है। ज्ञात हो कि जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय खेल मैदान में 16 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को रात्रि के समय शानदार म्यूजिकल आर्केस्ट्रा का आयोजन महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा के द्वारा किया गया । जिसमें आर्केस्ट्रा के कलाकारों के द्वारा एक से बढक़र एक गानों की प्रस्तुति दी गई पूरे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान जहां दर्शक दीर्घा गानों में झूमते दिखे वहीं कार्यक्रम में सिंगर श्रद्धा सिंह एवं सुमन चौहान तथा अन्य कलाकारों ने एक से बढक़र एक गाने की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को संगीतमय वातावरण में बदल दिया। इसमें सबसे खास बात यह रही की सक्ती के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकारों के साथ भव्य स्टेज में आर्केस्ट्रा का शुभारंभ किया गया । इससे पहले कराओके क्लब के पदाधिकारी सदस्यों के द्वारा महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा का आगाज करते हुए मां महामाया के तेल चित्र पर पूजा अर्चना करते हुए तथा अंबे तू है जगदंबे काली आरती के साथ आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में क्लब के पदाधिकारी ने बताया कि भविष्य में आर्केस्ट्रा को और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा की बुकिंग विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए कर सकते हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा के सीनियर गायक गुरु प्रसाद जायसवाल, हरीश दुबे, निरंजन यादव, मनोज सरकार, रवि यादव, पारस बघेल, संतोष महंत, अजय कटकवार, संतोष अनंत, विक्रम राज ने भरपूर सहयोग किया । इसी तरह महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा में महिला सिंगर के रूप में श्रद्धा सिंह एवं सुमन चौहान ने अपने गायकी से उपस्थित जन समूह का दिल जीत लिया।
घंटे भर के झमाझम बारिश के बाद प्रारंभ हुआ आर्केस्ट्रा
निर्धारित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दिवस अचानक मौसम बिगड़ जाने से आर्केस्ट्रा में व्यवधान जरूर आया। लेकिन झमाझम बारिश के बाद भी आयोजकों ने अपना हौसला कायम रखा एवं महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा का शुभारंभ करते हुए शानदार आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का प्रदर्शन भी किया गया। जहां इस कार्यक्रम की शहर एवं ग्रामीण अंचल में सराहना की जा रही है। वहीं नवीन जिले में संगीत के सुखा को समाप्त करने के लिए लोगों ने कराओके क्लब को महामाया म्यूजिकल आर्केस्ट्रा लॉन्च पर करने पर बधाई दी है।

RO No. 13467/11