
नई दिल्ली। किसानों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े 177 सोशल मीडिया अकाउंट और वेब लिंक को सरकार ने अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है। आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत गृह मंत्रालय के अनुरोध पर इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 14 और 19 फरवरी को आदेश जारी किए गए थे।जानकारी के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, स्नैपचैट और कुछ अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर लिंक और अकाउंट को ब्लाक करने का आदेश दिया गया है। सूत्र ने बताया कि किसान आंदोलन खत्म होने के बाद इन अकाउंट्स को बहाल किया जा सकता है।























