
चरचा कालरी। विगत कई माह से नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र के नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है राज्य शासन एवं एसईसीएल दोनों ही स्वास्थ्य के नाम पर सफेद हाथी साबित हो रहे हैं इसके अतिरिक्त रही सही कसर पूरी करने में नगर पालिका प्रशासन भी एक कदम बढ़कर मनमानी पर उतारू है प्रदेश की पूर्व भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार कार्यकाल के दौरान प्रदेश के नागरिकों को सहज सरल रूप मे एवं बेहद कम पैसों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के क्रम में धन्वंतरी योजना अंतर्गत दवा दुकान योजना प्रारंभ कराई गई थी इस योजना के अंतर्गत नगर पालिका शिवपुर चरचा प्रशासन द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व एक छोटे से दवा दुकान का निर्माण कार्य पालिका प्रशासन द्वारा प्रारंभ कराया गया था जो विभागीय मनमानी एवं लापरवाही की भेंट चढ़ गया धनवंतरी दुकान बनाते लगभग डेढ़ साल से भी अधिक का समय बीत चुका है किंतु आज दिवस धनवंतरी दवा दुकान जनता को समर्पित नहीं किया जा सका जबकि छोटे से दुकान का निर्माण करने में 2 महीना से अधिक का वक्त नहीं लगता नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी पदाधिकारी यह नहीं बता रहे हैं कि निर्माण कार्य कब पूरा होगा अथवा निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह क्या है या फिर उक्त स्थल पर दुकान क्यों नहीं खोली जा रही है प्रदेश सरकार को उपलब्धि बताने के क्रम में कागजी खानापूर्ति करने हेतु जल्दबाजी में शासकीय प्राइमरी शाला प्रांगण के अंदर धनवंतरी दवा दुकान प्रारंभ कर दी गई जबकि दवा दुकान को मुख्य मार्ग में रहना चाहिए था जिससे आम आदमी सहज रूप में दवाई ले सकें यही वजह है कि अभी भी क्षेत्र के कई नागरिकों को मालूम नहीं की धनवंतरी दवा दुकान भी चर्चा शिवपुर पालिका क्षेत्र में है। पालिका प्रशासन द्वारा मनमानी के क्रम में मासूम बच्चों की सुविधाओं को दरकिनार करते हुए मुख्य मार्ग में एसईसीएल की भूमि में स्थित स्कूली बच्चों के लिए बने स्कूल बस स्टॉप को तोड़कर उसमें धनवंतरी दुकान का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया अभिभावकों के पूछने पर कहा गया कि जल्द ही दूसरा बस स्टॉप बना बना देंगे किंतु आज तक बस स्टॉप नहीं बना और बच्चों को धूप बारिश में खड़ा होना पड़ रहा है। धनवंतरी दवा दुकान हेतु नगर पालिका शिवपुर चर्चा के होनहार इंजीनियर ने अनूठा एस्टीमेट तैयार किया जिसे पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने भी स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दे दी पालिका प्रशासन द्वारा ठेकेदार से धनवंतरी दवा दुकान में कंक्रीट छत की ढलाई की जगह बेहद पतले लोहे की नालीदार चादर डलवा दी जबकि पूरे छत्तीसगढ़ के शासकीय धनवंतरी दवा दुकानों में हर जगह कंक्रीट की छत का उपयोग किया गया है जनउपयोग से संबंधित इतने महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में इस प्रकार की लापरवाही बेहद ही सोचनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है।
जनहित के कार्यों को नजर अंदाज करना उचित नहीं है ,पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है कि तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण कर धनवंतरी दवा दुकान प्रारंभ करें । राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा





















