
कोरबा । वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में के डी जाधव इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तृतीय इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 से 11 फरवरी 2024 तक किया गया । उक्त प्रतियोगिता में देश विदेश के लगभग 700 खिलाड़ीयो ने हिस्सा लिया छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों से 6 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिसमे बालक वर्ग में कृष्णा डडसेना, दुर्गेश पटेल, नील फ्लेंडर तथा बालिका वर्ग में स्वाति राजवाड़े, प्रिंसी कुशवाहा, दीपांजली खलको अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रेफरी डिप्लोमा कोर्स हेतु मयंक डडसेना शामिल हुए । इन्होंने बताया कि उक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के खिलाडिय़ों के साथ साथ इराक ,जॉर्डन, कजाकिस्तान ,तजाकिस्तान, तुर्की के साथ खेलकर एवं उनके क्रीड़ा कौशल को देखकर बहुत कुछ किकबाक्सिंग संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल के साथ विषेश रूप से उपस्थित रहें।




















