
कोरबा। नए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में नए संदेश के तहत पुराने चोरों को जेल से छूटकर लौटने पर उन्हें मुख्य धारा में लौटने की समझाईश मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद्र साहू द्वारा स्लोगन एवं तस्वीर के माध्यम से लगातार दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इसमें से कुछ भी पुराने अपराधियों का रास्ता सुधर जाए तो पुलिस विभाग की इस नए अभियान का काफी हद तक लोगों को लाभ मिल सकता है। देखना है कि कौन सुधरता है और क्या-क्या गुल खिलाता है।





















