
रांची। राज्य के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को व्यापक असर देख गया.इसके कारण आंधी चली। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किमी दर्ज की गयी। कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात आंधी-तूफान से गढ़वा-पलामू में भारी नुकसान की सूचना है। वहीं, दो बच्चों की मौत हो गयी। पलामू में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई. इधर, राजधानी में भी शाम के बाद बारिश हुई। यहां भी हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज थी। गढ़वा लोहरदगा में पेड़ गिरने से घर हुआ क्षतिग्रस्त, जिले में रमना के बहियार कला गांव में आंधी के कारण पोल गिर गया.इस दौरान पोल के नीचे दब कर हुसैन राजा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के वक्त वह स्कूल से लौट रहा था. वहीं, रमना के ऊपर छत का सीट गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. समाहरणालय के पास एक पेड़ उखड़ कर एनएच-75 मुख्य मार्ग पर ही गिर गया।