
चांपा । महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च शुक्रवार को सुबह 5 बजे से डोंगा घाट मंदिर चांपा से पीथमपुर के कालेश्वर नाथ मंदिर तक जय बाबा कलेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में विराट कांवर यात्रा निकाली जाएगी। कांवरियों को आयोजन समिति द्वारा डोंगाघाट मंदिर में कांवर, बोलबम पट्टी के साथ वीडियो शूटिंग एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन का शानदार 37 वां वर्ष है। उक्त जानकारी समिति के सचिव कालीदास महंत ने दी। कालिदास महंत ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर पूरे क्षेत्र में एक धार्मिक वातावरण निर्मित रहता है तथा भक्तों में भारी उत्साह का वातावरण रहता है इस दिन पीथमपुर में बाबा का विराट बारात निकाला जाता है जिसमें शामिल होने के लिए जय बाबा कालेश्वरनाथ सेवा समिति के लोग इस बारात में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं । इस कांवर यात्रा में महिलाएं, बच्चे एवं बड़े बूढ़े, युवा सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं जिससे इस कांवर यात्रा की भव्यता बढ़ जाती है। कालिदास महंत ने लोगों से आग्रह कर कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कांवर यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागीदारी बने।
























