आगजनी पर नियंत्रण के लिए तैयारी

कोरबा। गर्मी की आहट के साथ कई प्रकार की चुनौतियां भी सामने हैं। इस मौसम में अलग-अलग कारणों से होने वाली आगजनी की घटनाओं मैं लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ जाता है। इन घटनाओं की रोकथाम को लेकर छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल के साथ आवश्यक तैयारियां की गई है। अग्निशमन से संबंधित संसाधनों का परीक्षण करते हुए खामियों को दूर किया जा रहा है। बताया गया कि फायरफाइटर के साथ-साथ सभी प्रकार के इक्विपमेंट्स बेहतर किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यों को संपादित करने वाली टीम को महाराष्ट्र के मलाड सहित अन्य क्षेत्रों से प्रशिक्षण दिलवाया गया है। दूसरी और जंगलों में लगने वाली आग पर नजर रखने और रोकथाम के लिए वन प्रबंधन समितियां को विभाग ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।

RO No. 13467/11