
कोरबा/कुसमुंडा । कुसमुंडा क्षेत्र ना सिर्फ कोयला उत्पादन में अपने नाम को शीर्ष पर मेगा परियोजना के सूची में रखा है बल्कि समाज के जनकल्याणकारी कार्यों में भी अव्वल रहता है।इसी कड़ी में अपने आसपास के गांव में निवासरत लोगो को मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में अग्रणी रहते हुए आज गेवरा बस्ती हनुमान मंदिर चौक से कंकालीन मंदिर चौक तक लगभग सवा किलोमीटर लंबी सात मीटर चौड़ाई नाली निर्माण के सात सीसी सडक़ का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।इस सडक़ को बनवाने में प्रबंधन को लगभग एक करोड़ अन्नथनवे लाख रुपए खर्च करनी पड़ेगी।इसके अलावा कबीर चौक से नरईबोध तक का सडक़ का जीर्णोधार करने का बीड़ा भी कुसमुंडा प्रबंधन ने लेते हुए लगभग 2.6 किलो मीटर लंबे जिसमे एक करोड़ संतावन लाख का फंड देते हुए निविदा किया था जिसके पश्चात कार्यादेश जारी कर दिया है।भूमि पूजन के मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजीव सिंह ने अपने वाचन में मंचस्त मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल का आभार व्यक्त करते हुए गांव के लोगो को आश्वस्त किया की भविष्य में भी एसईसीएल अपने खदान के आसपास के क्षेत्रों में हर संभव सहयोग और विकास कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करती रहेगी।इस मौके पर मुख्य अतिथि पटेल ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने पर कुसमुंडा महाप्रबंधक को कोटि कोटि धन्यवाद दिया साथ ही कहा की देश की उन्नति में जहां एक ओर हमारे ग्रामीण अपना जमीन कोयला खदानों के विस्तार में देती है तो उनका सम्पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय प्रबंधन को लेनी होगी।





















