भाजपा प्रत्याशी सरोज ने महिला कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली

कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली।इस चुनावी मौसम में सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कोरबा नगर सहित आसपास के क्षेत्र से भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं नई बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. सरोज पांडेय देर तक कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलती रही।

RO No. 13467/11