मिशन कम्पाउंड के सेप्टिक टैंक में गिरे अहिराज को निकालकर छोड़ा जंगल में

कोरबा। मिशन रोड स्थित चर्च के गार्डन में बनी पानी टंकी में एक अहिराज सांप को जाते देख वहां रहने वाले लोग जमा हो गए। साथ ही उत्साह में टंकी पर चढ़कर सांप को देखने की कोशिश करने लगे। इससे टंकी का एक हिस्सा भी टूट गया। इसी बीच लोगों ने मामले की जानकारी रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेन्द्र सारथी को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सारथी ने टंकी में फंसे सांप का रेस्क्यू किया। जितेन्द्र ने बताया कि वह अहिराज प्रजाति का सांप है। सांप के बारे में मौके पर उपस्थित भीड़ को जानकारी देने के बाद एक डिब्बे में बंद कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

RO No. 13467/10