हनुमान धारा से कुदरी बैराज तक सड़क जर्जर

जांजगीर चांपा। हनुमान धारा से कुदरी बैराज महुदा (च) सड़क की हालत अत्यंत जर्जर होने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुदरी में मड़वा प्लांट के लिए हसदेव नदी में बैराज का निर्माण किया गया है। बैराज से हसदेव नदी पार बलौदा ब्लाक के बहुत से गांवों के लोगो को चाम्पा की और आवागमन में सुविधा मिलती है। कुदरी बैराज से महुदा सड़क तक सोसी रोड की हालत अत्यंत जर्जर है। सीसी रोड की गिट्टी उखड़ गई है, जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। वहीं महुदा च से चांपा हनुमान धारा डामरीकृत सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। यह मार्ग चाम्पा से ग्राम महुदा (च) तक जुड़ी हुई है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैराज बनने के कारण इस मार्ग में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क जर्जर होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैराज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लाखों के रुपए का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बैराज में बोट की सुविधा उपलब्ध हो गई है, लेकिन बैराज आने जाने वाली नदी के दोनों तरफ की सड़क की हालत अत्यंत खराब है। जिसके कारण बैराज आने जाने वाले लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । खस्ता हाल सड़क की सुध लेने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को इससे सरोकार नहीं है।

RO No. 13467/11