सपा नेता ने भाजपा सांसद को बताया दारूबाज टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी- अब यूपी पुलिस ने…

कन्नौज, 0४ अप्रैल। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सांसद सुब्रत पाठक पर अभद्र टिप्पणी के साथ उनके टुकड़े-टुकड़े करने की घोषणा करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता मनोज दीक्षित के विरुद्ध एक और शिकायत की गई है। समाज कल्याण राज्यमंत्री व सदर विधायक असीम अरुण ने भी सपा नेता के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में मंगलवार को सपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इत्र कारोबारी और सपा नेता मनोज दीक्षित ने सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी थी। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देश पर गठित वीडियो सर्विलांस टीम ने वीडियो का संज्ञान लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी व सदर एसडीएम अविनाश गौतम को रिपोर्ट की।

RO No. 13467/11