
चिरमिरी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अमूमन एक, दो या तीन नेता एक साथ पाला बदलते हैं, लेकिन एमसीबी जिले के खडग़वा में 175 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव को लेकर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खडगवा में हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक के करीबी और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशिधर जायसवाल के साथ 175 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का हाथ थामा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस के पदाधिकारी भी सामने आए हैं। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जनपद मैदान खडग़वाँ मे किया गया। कार्यकर्त्ता सम्मलेन मे वित्त मंत्री ओ पी चौधरी. स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल,उद्योग मंत्री लखन देवांगन, लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, विधायक भैया लाल रजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, रामसेवक पैकरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी सम्मेलन में कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य शशिधर जायसवाल कांग्रेस के लगभग 175 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्रियों ने इन कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनकर सम्मानित करते हुए भाजपा में शामिल किया। भाजपा में शामिल हुए शशिधर जायसवाल ने बताया कि देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में जिस तरह से विश्व में देश को पहचान दिलाई है उस से वह बहुत प्रभावित हैं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके सपने को पूरा करने में वह भी अपनी छोटी सी भूमिका निभाना चाहता है। बता दें कि शशिधर जायसवाल के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद शशिधर पर आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस के 175 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल कराए गए। वहीं मंच से लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे में कोरबा लोकसभा की संसद ज्योत्सना महंत को चुनौती दी। भाजपा से कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय खुले मंच से कहा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योसना महंत व चरण दास महंत विकास कार्यों व भ्रष्टाचार को लेकर और पांच साल ज्योसाना महंत व केंद्रीय मंत्री रहते चरण दास महंत ने क्षेत्र मे कितना विकास का काम किया और भ्रष्टाचार में महंत क्यों चुप रहे इस पर मै डिबेट करने को तैयार। कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से चर्चा में बने शशिधर जायसवाल ने कुंभकरण आरोप प्रत्यारोप करने वालों को आड़े हाथों लिया है। शशिधर का कहना है कि उनके द्वारा संचालित क्लब ग्रीन पार्क बार में पिछले कुछ दिनों में कई बार निराधार आरोप लगाए गए है । जो की गलत है । यह सभी आरोप और बातें असत्यता और भ्रमित जानकारी के आधार पर की जा रही है । शशिधर ने कहा कि उनके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद कुछ लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त करके उनकी छवि को सार्वजनिक रूप में धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। वही लगातार झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ शशिधर अब न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं।





















