अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी ने ली शपथ

सक्ति। शक्ति जिला मुख्यालय के न्यायालय परिसर शक्ति में 10 अप्रैल की शाम जिला अधिवक्ता संघ शक्ति की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गौतम भादुड़ी,विशिष्ट अतिथि न्यायाधिपति एन के चंद्रवंशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य शैलेंद्र दुबे ने करी, इस अवसर पर जहां आगंतुक अतिथि गणों का स्वागत जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के द्वारा किया गया । कार्यक्रम जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेश सेवक ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया और इस क्षण को खास बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गौतम भादुड़ी ने वकीलों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि हमें ड्रेस कोड पर ध्यान देना चाहिए तथा वकील कभी भी न्यायालययो में बैंड एवं साफ सुथरे ड्रेस कोड के साथ जाए, फस्र्ट इंप्रेशन इस लास्ट इंप्रेशन होता है, तथा न्यायाधिपति गौतम भादुड़ी ने कहा कि वकीलों को न्यायालय में पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए तथा किस मामले में क्या परिणाम आने हैं इसकी पूरी तैयारी करनी चाहिए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट तिथि न्यायाधिपति एन के चंद्रवंशी ने कहा कि आज वकीलों की नई जनरेशन आ रही है ।

RO No. 13467/11