
डभरा। सूरज की गर्मी अब खूब तपा रही है। तापमान में वृद्धि का क्रम जारी है। रात में भले ही ठंडी हवाएं चली किंतु दिन में गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। धूप से बचने लोग छांव की तलाश करते नजर आए। आलम यह कि डामर की सड़कें भी पिघल रही थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों पसीना छोड़ रही है। हालांकि शाम होते ही अचानक तेज अंधड़ चलने लगा। इससे अधिकतम तापमान में कुछ कर्मी आई। गर्मी को लेकर वर्तमान स्थिति ऐसी की दो दिनों में ही प्रचंड गर्मी का अहसास होने लगा है। 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं 23 अप्रैल को पारा चढ़कर 37.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को और भी भीषण गर्मी का अहसास हुआ। सुबह 10 बजे तेज धूप का अहसास हुआ। दोपहर 12 बजे घर से निकलना मुश्किल लग रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत चौक-चौराहों में लगे सिग्नल से हुआ। कड़ी धूप के बीच लोग डेढ़ से तीन मिनट तक खड़े नजर आए। चमड़ी जला देने वाली इस गर्मी में आमजन परेशान नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी से अभी दो तीन दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। फिलहाल रात में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस है।



















