
कोरबा। महासमुंद के भाजपा विधायक दु्रर्गेश्वर राजू का आज कोरबा आगमन हो रहा है। उनके द्वारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई शक्ति केन्द्रो में बैठक ली जाएगी। उरगा मंडल के तिलकेजा में पहली बैठक होगी। इसके बाद करतला मंडल के रामपुर शक्ति केन्द्र में बैठक ली जाएगी। कुदमुरा मंडल के जिल्गा, बरपाली में भी बैठक होगी। जिसकी तैयारी जिलापाध्यक्ष आकाश सक्सेना, महामंत्री टिकेश्वर राठिया, लक्ष्मी श्रीवास, सुमित वर्मा, फुलसिंह कंवर, कमलेश अनंत के द्वारा की जा रही है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा के कार्यक्रम हो रहे है। नारी वंदन योजना के तहत कई स्थानों पर कार्यक्रम कराए गए है। इसके अलावा युवा मोर्चा का सम्मेलन भी हुआ था।


















