कोरबा। लोकसभा चुनाव में ब्लाक अध्यक्षों सहित क्षेत्र के कांग्रेसियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। बूथ से लेकर प्रचार का काम दिया गया था। ब्लाक अध्यक्ष बांकी मोंगरा के टीकाराम मनहरण ने नेता प्रतिपक्ष डा. चरण दास महंत को क्षेत्र में किए गए कार्यो की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि महिला व पुरूष क्षेत्र में अलगग-अलग कार्य कर रहे थे। दीपका ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह व तनवीर अहमद ने भी कहा हे कि क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। महिला व पुरूष लगातार मेदान में डंटे हुए थे। लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चल रहा था। इसी तरह अन्य ब्लाक क्षेत्रों के अध्यक्षों ने किए गए कार्यो की जानकारी दी। चुनाव के दिन पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गोपाल यादव व प्रदेश सचिव विकास शुक्ला, नरईबोध सहित आसपास के गांव में जाकर मतदान कर अवलोकन कर रहे थे।

RO No. 13467/7