चरचा कोलयरी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने परीक्षा में पाई सफलता

चरचा कालरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम के तहत कक्षा 12वीं व 10वीं के नतीजे में कोयलांचल क्षेत्र चरचा कालरी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया शिवपुर चरचा क्षेत्र मैं विगत कई वर्षों से निरंतर अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने वाले लोकप्रिय शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 18 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिनमें पांच छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया स्कूल के छात्र जितेंद्र कुमार ने 89.6प्रतिशत अंक ,करीना मोदी 86.33प्रतिशत ,मिस्टी टोप्पो 84.33 प्रतिशत दिव्यांशी कुमारी 80.33प्रतिशत अनु पांडे 80.6प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया कक्षा दसवीं में विद्यालय के 90प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के संचालक व प्राचार्य कुंदन पांडे ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बोर्ड परीक्षाओं के तहत क्षेत्र के प्रतिष्ठापूर्ण हिंदी माध्यम स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 12वीं की छात्रा रुम्पा विश्वास ने विद्यालय में सर्वाधिक 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया वही कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुमारी सुलेखा 91प्रतिशत ,शौर्य राजवाड़े 90.8प्रतिशत व काजल कुर्रे 90.6 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफलता प्राप्त किया।
शिवपुर चर्चा क्षेत्र में स्थित स्वामी रामदास इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के बच्चों ने भी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखा स्वामी रामदास स्कूल से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 17 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें 11 बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए विद्यालय के छात्र प्रांजल सिंह ने 85.65प्रतिशत अंक हासिल किया वहीं साहिल कुमार ने 84.33प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफलता पाई।

RO No. 13467/11