
भिलाई। नारायणपुर के कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड के तीन आरोपितों को जगदलपुर पुलिस ने दुर्ग पुलिस के सहयोग से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपित भिलाई के हास्पिटल सेक्टर में छिपे हुए थे। इसमें से एक आरोपित डकैती कांड में जेल जा चुका है। नारायणपुर के कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बैस को तीन गोली मारी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्याकांड में सात या आठ आरोपित शामिल हो सकते हैं। लिहाजा पुलिस ने आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की।




























