
बैकुंठपुर कोरिया। झीरम घाटी नक्सली हमले की ग्यारवी बरसी 25 मई शनिवार को झीरम घाटी में हुए नक्सल हमले में बलिदान नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। समस्त कांग्रेस परिवार ने राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा राज्य को पुन: शांति का टापू बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की झीरम घाटी में 25 मई वर्ष 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षा बल के वीर जवान और कार्यकर्ता शहीद हो गए थे। इस कार्यक्रम के दौरान पर उपस्थित पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पी सी सी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, बिहारी राजवाड़े, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र तिवारी, साहिब सिंह काकू, विकाश श्रीवास्तव, शंकर सुमन, संगीता रवि राजवाड़े, रकीबा बेगम, सौरभ गुप्ता, धीरज सिंह, दीपक गुप्ता, अखिलेश, संजय, हीरालाल साहू, विजय, संतोष गोयन, मन्नू महराज, गणेश राजवाड़े, मोहन यादव साथ ही अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।






























