
छपरा, २6 मई ।
महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तरैया विधानसभा क्षेत्र के इसुआपुर प्रखंड के टेढ़ा गांव में शनिवार की शाम मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। मारपीट में एक पक्ष के तीन-चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। टकराव के दौरान एक धार्मिक स्थल को भी क्षति पहुंचाया गया है। बताया जाता है कि दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने को लेकर उलझे थे।
महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में इस बार मतदाताओं का उत्साह देखते बन रहा था। लोकतंत्र के इस चुनावी महापर्व में लोग इस कदर व्यस्त थे कि उन्हें चिलचिलाती धूप का भी अहसास नहीं हो रहा था। घंटों खड़े रहने के बावजूद मतदान के प्रति मतदाताओं के उत्साह में कमी नहीं दिख रही थी।























