
नई दिल्ली। मच्छर जनित रोग डेंगू वायरस के दो स्ट्रेन आपस में मिक्स हुए हैं। इसका मतलब यह है कि एक ही मरीज में दो अलग अलग स्ट्रेन का संक्रमण हो रहा है जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। यह जानकारी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से साझा की गई इस रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर डेंगू के चार स्ट्रेन होते हैं जिनमें डेन 1, डेन 2, डेन 3 और डेन 4 शामिल हैं। अभी तक डेंगू मरीजों में यह चार तरह का स्ट्रेन पाया गया लेकिन पहली बार साल 2021 में डेंगू का मिक्स स्ट्रेन सामने आया। कुल मरीजों में 5.60त्न मिक्स स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए। जब मिक्स स्ट्रेन की जांच हुई तो पता चला कि इनमें डेन 2 और डेन 4 मौजूद था। यह वही साल था जिसमें भारत ने कोरोना की दूसरी यानी डेल्टा लहर का सामना किया। यहां गौर करने वाली बात है कि 2022 में मिक्स स्ट्रेन का एक भी मामला नहीं मिला लेकिन 2023 में नया मिक्स स्ट्रेन करीब 3.5 गुना ज्यादा मरीजों में पाया गया। यह नया स्ट्रेन डेन 1 और डेन 3 ने मिलकर पैदा किया। इसी 2023 में डेंगू के कुल 94198 संक्रमित मरीज मिले जिनमें से 91 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


















