फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, पायलट समेत कई घायल

फतेहगढ़ साहिब , 0२ जून ।
फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा हुआ है। सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी नजदीक रविवार तडक़े करीब 3.30 रेल हादसा हुआ है। यहां दो गाडिय़ों की टक्कर हो गई। एक माल गाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी लपेट में आई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए। इनकी पहचान सहारनपुर यूपी के विकास कुमार (37) और हिमांशु कुमार (31) के तौर पर हुई है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टर इवेनप्रीत कौर ने बताया कि विकास कुमार के सिर में हेड इंजरी आई है। हिमांशु की पीठ पर इंजरी है, हालत गंभीर है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाडिय़ों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाडिय़ां खड़ी थीं।

RO No. 13467/11