कोरबा। साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुसमुंडा में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। मौके पर विद्युत तार उपस्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक केबल चोरी से जुड़ा हुआ था। क्षेत्र के ग्रामीणों ने उसका शव सुबह देखा और पुलिस को इस बारे में खबर की।
कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिले शव की पहचान कपूरदास निवासी जपेली के रूप में की गई है। वह चार दिन से लापता था। आसपास में उसकी खोज की जा रही थी। इस बीच सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने 77 चौक के ट्रांसफार्मर और कोल स्टॉक नंबर-25 के बीच में उसे मृत हालत में देखा। शव जला हुआ पाया गया। मौके पर केबल भी थे। इससे कयास लगाया जा रहा है कि करंट के प्रभाव में आने से उसकी मौत हुई। इलाके में इस तरह की चर्चाएं हैं कि मृतक चोरी के मामले में लिप्त रहा है। शव मिलने के बारे में पुलिस को अवगत कराया गया है। उक्तानुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।