प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 9 को

कोरिया। शिक्षा सत्र 2024-25 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा रविवार, 09 जून 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक (3 घंटे) बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के पटना स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि चयन परीक्षा के लिए कक्षा 09वीं के लिए जिन विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं अथवा जिन विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकृत नहीं किए गए हैं, वे वेबसाइटद्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्मद्यड्ड14ड्ड-ष्द्द-ठ्ठद्बष्-द्बठ्ठ/क्कक्रस्रूस्/स्ह्लह्वस्रद्गठ्ठह्ल-्रस्रद्वद्बह्य ह्यद्बशठ्ठ -ष्ठद्गह्लड्डद्बद्य पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने अभिभावक के मोबाइल नम्बर की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं वहीं आवेदन अस्वीकृत होने का कारण भी पता कर सकते हैं। परीक्षार्थी परीक्षा हेतु काले एवं नीले रंग के बाल पेन के साथ उपस्थिति अनिवार्य हैं। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगे। जानकारी के मुताबिक पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र संबंधित विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सोनहत से भी प्राप्त कर सकते हैं।

RO No. 13467/11