
जांजगीर चांपा। शासकीय भूमियों में हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने जिला कलेक्टर के द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। इसके परिपालन में शासकीय भूमियों पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने राजस्व विभाग की द्वारा तैयारी की जा रही है। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत सरखों में भी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हुआ है। बेजाकब्जा कर निर्माण कार्य भी कर लिया गया है। अतिक्रमण हटाने को लेकर यहां बेजाकब्जाधारियों को नोटिस भी दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब तक दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी।
इसके पीछे वजह चुनाव को बताया जा रहा था। अब फिलहाल विधानसभा और लोकसभा चुनाव चुके हैं। पंचायत चुनाव में दोनों निपट चुके लंबा समय है। दूसरी ओर बताया जा रहा हैकि कलेक्टर के द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई करने सख्त आदेश दिए गए हैं। जिसको लेकर जिलेभर में जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सरखों में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई करने राजस्व विभाग के द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को फिर से नोटिस जारी कर अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बाद प्रशासनिक बढ़ रहा अतिक्रमण।
बता दें, सती दाई मंदिर मार्ग में करीब 33 एकड़ से ज्यादा शासकीय जमीन है। इनमें से 23 एकड़ में तो वन विभाग के द्वारा पौधरोपण कराया गया है जिसके लिए फेसिंग कर दी गई है। इससे इतनी भूमि फिलहाल अतिक्रमण की चपेट से बच गई है लेकिन पौधरोपण दो भाग में हुआ है और 23 एकड़ के बाद बीच की शासकीय जमीन खाली पड़ी हुई है। इसी पर अतिक्रमणकारियों की नजरें गढ़ गई है। अतिक्रमण कर मकान बनाएं जा रहे हैं। सालभर पहले नाप- जोख में 40 से ज्यादा लोगों के द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि भी हुई थी पर कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण का दायरा और बढ़ गया है।
अमले के द्वारा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में हल्का पटवारी का कहना है कि शासकीय भूमियों में जिन लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है, उन्हें नोटिस देकर कब्जा छोडऩे कहा जाएगा।





























