
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सियासत में मंगलवार को नया ट्विस्ट देखने को मिला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के सांसद से मिलने उनके आवास पहुंची। बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनंत राय महाराज ने अपने आवास पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सीएम ममता बनर्जी और अनंत महाराज की मुलाकात को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। अनंत राय बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। जहां भाजपा पिछले कुछ सालों में खुद को मजबूत करने में जुटी है। बीजेपी ने पिछले साल अनंत को राज्यसभा भेजा था। वह बंगाल से भाजपा के टिकट पर राज्यसभा पहुंचने वाले पहले नेता हैं।

































