
कोरबा। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, नि:शक्तजन तथा सामान्य (एपीएल) राशनकार्डों का नवीनीकरण के 30 जून 2024 तक किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डो के समयबद्ध नवीनीकरण हेतु नया मोबाइल ऐप तैयार किया गया है जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट, दुकान संचालक के पंजीकृत मोबाइल में खाद्य विभाग की वेबसाइट से ऐप को डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं।
























