अग्रसेन भवन में कैंसर जांच के लिए लगा शिविर

कोरबा । मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा दर्री-जमनीपाली ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन दर्री स्थित अग्रसेन भवन में किया।
इस जांच शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कैंप में मौजूद चिकित्सक डॉ. श्रेयस घुगुस्कर, डॉ. एकता चावड़े, डॉ. राजू गुप्ता, डॉ. श्रेष्ठा, अग्रवाल सभा दर्री के पदाधिकारी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में लगभग 80 लोगो ने जांच कराई और कुछ घंटों बाद ही जांच की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंच के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा विगत 9 वर्षो से संचालित कैंसर वैन के उपकरणों जांच एवं उपयोगिता के विषय में उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया। दर्री जमनीपाली शाखा के अध्यक्ष पारस अग्रवाल बताया की कैंसर के शुरुआती जांच की सुविधा लोगो तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य उद्देश है। कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति लोगो को जागरूक करने के साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए और प्रत्येक वर्ष लोगो को कैंसर की जांच करनी चाहिए ताकि हमारा देश भी कैंसर मुक्त देश हो। कैंसर मोबाइल वैन जांच के लिए हर तरह की सुविधाओं से लैस है। जाँच टीम के टेक्नीशियंस, डॉक्टर्स ने अपना पूरा सहयोग दिया। मारवाड़ी युवा मंच पिछले कई वर्षों से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने न्यू कोरबा हॉस्पिटल, मंच सदस्यों, अग्रवाल सभा, जागृति शाखा का सहयोग मिला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रांत से संयुक्त मंत्री सुमित अग्रवाल अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, सुनील दुबे, बिट्टू, सनी मित्तल आदि उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11