
चरचा कालरी। गत दिवस ऑल इंडिया कराटे चेम्पियनशिप का भव्य आयोजन लखीराम मेमोरियल हॉल बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ उंक्त प्रतियोगिता शोतोकान कराटे छत्तीसगढ़, राज्य कराटे संघ सम्बद्ध छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में किया गया था जिसमे राज्य कराटे संघ के अध्यक्ष वरुण पाण्डेय, महासचिव वीरेंद्र डडसेना, कुमार गौरव, कोषाध्यक्ष रूखमणी रानू के नेतृत्व में 125 महिला ,पुरूष खिलाडिय़ों के दल ने भाग लेकर काता, कुमिते, के विभिन्न आयु एवं वजन समूहो में-कोरिया जिले के खिलाडिय़ों ने 5 पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किए हैं, पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अंशुल कुमार सिंह ,देवेंद्र कुर्रे , मनोज भास्कर ,अमन यादव है, प्रतियोगिता में 5 वर्षीय अंशुल कुमार सिंह को कांत और कुमित दोनों गोल्ड मेडल हासिल किया और अपने शहर और घर का नाम रोशन किया, पूर्व में राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अंशुल कुमार सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया है अंशुल सिंह अधिवक्ता रविंद्र सिंह के पुत्र हैं।