अकलतरा। नगर पालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक अवध बिहारी तिवारी 16 वर्ष की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हुए। मूलत: राज्य परिवहन निगम से शासकीय सेवा प्रारंभ कर प्रतिनियुक्ति में नगर पालिका में पदस्थ हुए थे उनके सेवानिवृत्त होने.पर कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा उनके लिए बिदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से उपस्थित पालिका अध्यक्ष शांति भारते एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी ने उनके कार्य के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की सराहना करते हुए उनकी दीर्घायु जीवन की कामना की तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों के साथ ही नगर पालिका में कार्यरत् कर्मचारी शामिल हुए। समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शेखर उपाध्याय ने किया।