
चरचा कालरी। स्थानीय साकेत सदन भवन में एटक युनियन का क्षेत्रीय सम्मेलन कामरेड महेश यादव की अध्यक्षता एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एस ई सी एल के केन्द्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर कम्पनी के केन्द्रीय अध्यक्ष कामरेड अजय विश्व कर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए कामरेड लिंगराज नायक क्षेत्रीय सचिव चिरीमिरी, सहित सैकड़ो की संख्या में एटक यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे रहे सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कामरेड हरिद्वार सिंह ने भारत सरकार के मज़दूर बिरोधी नीतियों की चरचा करते हुए कहा कि सरकार का निशाना मज़दूरों को तबाह करना उनके अधिकारों को खत्म करना है कोल इंडिया में प्रबंधन मज़दूरों के सुविधाओं में तेज़ी से कटौती कर रही है उन्होंने कहा कि एस ई सी एल ने 9200 करोड़ मुनाफ़ा कमाया है कामरेड हरिद्वार सिंह ने माँग किया है कि मुनाफ़ा में मज़दूरों को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए कम्पनी में नागा करने के कारण 1600 मज़दूरों को बर्खास्त कर दिया है कामरेड सिंह ने उन्हें पुन: बहाल करने की बात उठायी है मज़दूरों का पदोन्नति बिगत बर्ष के मेनपावर बजट का उपयोग कर ही 24-25 बर्ष का उपयोग करना चाहिए कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा यह सब तभी संभव है कि संगठन मज़बूत हो कामरेड अजय विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कल्याण फंड का पैसा मज़दूरों के घरों के रख रखाव ,पीने का पानी एवं उनके बेहतर सुविधा के लिए उपयोग होना चाहिए बैकुंठपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव कामरेड अतुल गुप्ता ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिस पर लगभग सभी खदानों एवं युनिटों के सचिव रिपोर्ट पर बहस में हिस्सा लिये सम्मेलन में मंच संचालन रियाज अहमद के द्वारा किया गया। क्षेत्रीय सम्मेलन में सर्व सम्मति से कामरेड महेश यादव को अध्यक्ष एवं कामरेड अतुल गुप्ता को सचिव, कामरेड पंकज मिश्रा को कार्ववाहक अध्यक्ष तथा कामरेड जाग्रिति को कोषाध्यक्ष बनाया गया इसके अतिरिक्त सात उपाध्यक्ष सात संयुक्त सचिव एक संगठन सचिव एक कार्यालय सचिव एवं पंद्रह कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये कामरेड महेश यादव और कामरेड जागृत कुरे लगातार तीसरी बार अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सम्मेलन में इंटक यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी पंकज मिश्रा , मुराद अली,राज कपूर सिंह, ओ .पी .यादव , आशीष मसीह , शौकत अली ,सलमान अंसारी, मंसूर अली भुवनेश्वर राजवाड़े , रवि मिश्रा सहित लगभग लगभग 50 कर्मचारियों ने एटक की सदस्यता ली इसके साथ ही एच एम एस यूनियन के वरिष्ठ जन आधार वाले पदाधिकारी गुलशन कुमार अपने कई साथियों के साथ एटक यूनियन में शामिल हुए सम्मेलन में महिला कर्मचारी श्रीमती इंद्र कुंवर ,अनीता, मानमती ,राम बाई , सुनीता प्रमिला, के साथ ही इंटक एच एम एस एवं सीटू युनियन के 80 से अधिक कार्यकर्ता एटक की सदस्यता कामरेड हरिद्वार सिंह एवं कामरेड अजय विश्वकर्मा के हाथों माला ,लाल गमछा पहनकर,हाथों में लाल झंडा लेकर ग्रहण किये विदित हो कि एक महीने बाद सदस्यता सत्यापन होना है जिसमें नए सदस्यों के जोडऩे से निश्चित ही एटक यूनियन की सदस्य संख्या बढ़ेगी।




























