
सूरजपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में निरंतर प्रगति आ रही है। राज्य से जिले को प्राप्त 37568 आवासों की स्वीकृति के विरुद्ध 34509 (92 प्रतिशत) आवास पूर्ण हो चुके है। शेष आवासों के हितग्राहियों से लगातार संपर्क करते हुए, जल्द आवास पूर्ण करके राशि प्राप्त कर लेने संबंधी समझाइश दी जा रही है। जिले की 61 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिन्होंने अपने ग्राम पंचायत के समस्त आवासों को पूर्ण कर लिया है। जिसमें प्रतापपुर से सबसे ज्यादा 43, रामानुजनगर से 9, सूरजपुर से 5, प्रेमनगर से 3 तथा भैयाथान से 1 ग्राम पंचायत शामिल है।





















