श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु से 1३ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, तीन नावें जब्त कीं

श्रीलंका। श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार की सुबह हिंद महासागर के पाक खाड़ी क्षेत्र में डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और तीन नावें जब्त कर लीं। रामेश्वरम मछुआरा संघ द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मछुआरे तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के थे। वे भारत की अंतरराष्ट्रीय जल सीमा पार श्रीलंका के प्रादेशिक जल में मछली पकड़ रहे थे। इस घटना से मछुआरों में काफी खलबली मच गई है। सोमवार, 1 जुलाई को श्रीलंकाई नौसेना ने पाक खाड़ी क्षेत्र से 26 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और चार नावें भी जब्त कर लीं। मछुआरे पाक खाड़ी क्षेत्र के पास रामेश्वरम द्वीप क्षेत्र में पंबन से मछली पकडऩे गए थे। श्रीलंकाई नौसेना के इस कदम की निंदा करते हुए पंबन के मछुआरों ने अपने परिवारों के साथ मछुआरों की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए सडक़ जाम कर दिया।

RO No. 13467/11