
मंदसौर। पति से विवाद के बाद एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गरोठ इलाके में हुई। लोगों से पूछताछ में यह पता चला है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला ने अपनी तीन बालिकाओं और एक बालक के साथ कुएं में छलांग लगाई। इस घटना से हडक़ंप मच गया। जैसे ही महिला के बच्चों के साथ कुएं में कूदने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन वे बच्चों को नहीं निकाल पाए। पता चला है कि तीन लड़कियों और एक लडक़े की पानी में डूबने से मौत हो गई।