जांजगीर-चांपा। जीवनधारा नमामि गंगे अभियान के तहत मिडिल स्कूल तागा के शाला परिसर में फलदार छायादार पौधे रोपे गए। प्रधान पाठक व स्टाफ सहित स्कूल की छात्राओ ने श्रम दान करके फलदार पौधे रोपे। इस मौके पर जीवनधारा नमामि गंगे के राष्ट्रीय सचिव शिक्षक अनुभव तिवारी ने बताया की जीवन धारा नमामि गंगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा के निर्देशानुसार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अलका यादव के निर्देशन में जीवन धारा नमामि गंगे फाउण्डेशन के द्वारा फलदार छायादार औषधिय पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसके पहले चरण में शासकीय मिडिल स्कूल तागा में पौधा रोपण किया गया। पौधा रोपित करने से पर्यावरण संतुलन बना रहता है। अपने आस- पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। मिडिल स्कूल तागा के संस्था प्रमुख एल पी पाण्डे ने बताया की जीवनधारा नमामि गंगे फाउण्डेशन के व्दारा पूरे भारत मे पर्यावरण की दिशा में व्यापक कार्य किया जा रहा है जिसमे पौधा रोपण का कार्य तागा शाला प्रांगण मे किया गया। इस मौके पर शाला के शिक्षक नन्दलाल साहू, शांति साहू, शारदा थवाईत के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।