प्रेरक संघ ने श्रम मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। साक्षर भारत कार्यक्रम के प्रेरकों ने अपनी मांगों को लेकर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को उनके निवास स्थान पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा अवगत कराया कि हमे 31 मार्च 2018 से केंद्र सरकार द्वारा बाहर कर दिया गया है तब से लेकर आज तक हम मुख्यमंत्री मंत्री विधायक सांसद कलेक्टर अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी को लगातार ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं और अपनी मांगों को रख रहे हैं।लेकिन आज तक हमारी बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया और हम सभी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।आगामी 21 जुलाई से होने वाले विधानसभा सत्र में मामले को गंभीरतापूर्वक उठाने के लिए मंत्री से आग्रह किया गया और रोजगार देने की बात जिला अध्यक्ष रविंद्र वाजपेयी के द्वारा रखी गई। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन रामकुमार चौहान, खुर्शीदा बेगम, नितिन मुकेश, भीमा देवी नेटी, उमासाव, दिनेश डांडिया, पूरन पटेल, ईश्वर श्रीवास, अयंत्री बाई, सुंदर लाल सिंदराम, शिलादेवी पटेल, शशि कैवर्त, जगदीश राज व अन्य प्रेरक उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11