कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी रविवार को कोलकाता में पार्टी की वार्षिक शहीद दिवस रैली को संबोधित करेंगी। लोकसभा (लोस) व विधानसभा (विस) उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद यह रैली होने जा रही है। ममता हर साल शहीद दिवस रैली के मंच से पार्टी की रणनीति की घोषणा करती हैं। साथ ही केंद्र सरकार व राज्य में विरोधी दलों पर जोरदार निशाना साधती हैं। सियासी विश्लेषकों का कहना है कि ममता अबकी बार पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं को लोस व विस उपचुनाव में मिली जबरदस्त सफलता को 2026 के विस चुनाव में दोहराने का मंत्र देंगी। राष्ट्रीय राजनीति को लेकर उनके रूख पर भी सबकी नजर होगी। मालूम हो कि रैली में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।