संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शिवहरी बने उपविजेता याशिका, दीपांकर सेन ,अजय गुप्ता का शानदार प्रदर्शन

कोरिया बैकुण्ठपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में सरगुजा शतरंज संघ के तत्वावधान में 28 जुलाई को आयोजित प्रथम स्व. जमुना देवी जायसवाल स्मृति संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जो कि शतरंज भवन प्रांगण गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में आयोजित किया गया उक्त प्रतिभागिता में लगभग 100 से ज़्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया ,यह स्पर्धा 4वर्गो में सीनियर वर्ग अंडर 19,अंडर 15,अंडर 09 में सम्पन्न हुआ, इस प्रतियोगिता में कोरिया जि़ला के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया , याशिका ने 9 वर्ष से कम उम्र की लड़कियां की स्पर्धा में पहला स्थान अर्जित किया सीनियर वर्ग में शिवहरी ने उम्दा खेल का मुजाहिरा करते हुए दूसरा स्थान तथा अजय गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया दीपांकर सेन गुप्ता ने भी प्राइज़ जीता। इस अवसर पर कोरिया जि़ला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि हमारे जि़ले में प्रतिभा की कोई कमी नही उन्होंने कहा कि हमारे जि़ले में 6 वर्ष से लेकर अधिकतम उम्र के शतरंज खिलाड़ी है एवं समय समय पर अपने कुशल प्रदर्शन हमारे जि़ले का नाम रोशन कर रहे ये बड़े गौरव की बात है उन्होंने कहा कि बाल खिलाडिय़ों का खेल प्रति रुझान जिले के लिए अच्छे संकेत है हमारी पूरी कोशिश रहेगी की राष्ट्रीय मानचित्र में कोरिया को इन होनहार खिलाडिय़ों के माध्यम से स्थापित करे,कोरिया जि़ला शतरंज संघ के अब्दुल शमीम, आशीष गुप्ता ,रूप नारायण पाण्डेय,डॉ विजय जांगड़े,डॉ गौरवकान्त बड़ेरिया, शिवहरी,अजय गुप्ता आनंद तिवारी,पुष्पेंद्र सिंह, योगेश गुप्ता ,संवर्त कुमार रूप, अंजुम ,शगुफ्ता खानम, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

RO No. 13467/11